Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. E-Shram: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 14 करोड़ के पार

E-Shram: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 14 करोड़ के पार

भूपेंद्र यादव के मुताबिक अनौपचारिक क्षेत्र के 14,02,92,825 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में अनौपचारिक क्षेत्र का हर तीसरा श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि श्रम पोर्टल पर कुल पंजीकरण का आंकड़ा 4 महीने के अंदर 14 करोड़ को पार कर गया है। श्रम मंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

पढ़ें :- संयज राउत को मिला धमकी भरा मेल......’तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे......सलमान और तू फिक्स हैं’

भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘ई-श्रम पोर्टल महज 4 महीने में 14 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, उन सभी को बधाई, जिन्होंने इसे संभव बनाया।’ भूपेंद्र यादव के मुताबिक अनौपचारिक क्षेत्र के 14,02,92,825 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वालों श्रमिकों में 52.56 फीसदी महिलाएं

श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड प्रमुख हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वालों श्रमिकों में 52.56 फीसदी महिलाएं और 47.44 फीसदी पुरुष शामिल हैं। ये पोर्टल असंगठित कामगारों का पहला नेशनल डाटाबेस है।

ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त, 2021 को हुई थी

पढ़ें :- ‘मोदी जी मेरी स्पीच से डर गए हैं....जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं...मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’- राहुल गांधी

गौरतलब है कि ई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का एक डेटाबेस बनाया जा रहा है। जिससे सरकार को उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत इसी साल 26 अगस्त, 2021 को हुई थी। पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों की मृत्यु होने या उसके स्थायी रूप से दिव्यांग होने पर 2 लाख रुपये की राशि मिलेगी, जबकि अस्थायी रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

और पढ़ें:

2022 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने पर अमेरिका जैसी बनेंगी सड़कें- नितिन गडकरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com