विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विधानसभा मंडल में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
Updated Date
लखनऊ, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 18 अक्टूबर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। इसके लिए नामांकन पत्रों को 17 अक्टूबर को दाखिल करेंगे और जरुरत पड़ने पर 18 अक्टूबर को मतदान होगा।
विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यक्रम को जारी कर दिया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के हस्ताक्षर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 17 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा प्रमुख सचिव के कार्यालय कक्ष से हासिल किए जा सकते हैं।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ने बताया कि 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विधानसभा मंडल में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
18 अक्टूबर को विधान मंडल का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। इस एक दिवसीय सत्र में औपचारिक कार्य जैसे सरकार अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रख सकती है। विधेयकों का पुनर्स्थापन भी पेश किया जा सकता है। योगी सरकार इस सत्र में उप्र औद्योगिक शान्ति संशोधन अध्यादेश भी सदन से पारित कराने की कोशिश करेगी।