-मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीट पर अलीगढ़ जिले का नाम भी बदलने की उठने लगी मांग
Updated Date
लखनऊ, 23 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। इसके बाद ट्विटर पर लोग बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अलीगढ़ जिले का नाम बदले की मांग भी उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से किये गये ट्वीट पर धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सोनकर जैसे लोग लिख रहे हैं कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। वहीं संतोष के मिश्रा लिखते हैं कि अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए। वह मुख्यमंत्री योगी को याद दिलाते हुए लिखते हैं कि आपने पहले भी अलीगढ़ का नाम बदलने को कहा था। अब समय आ गया है। अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम "अयोध्या कैन्ट" करने का निर्णय लिया है। @spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/P8qg4Gc2P3
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2021
मालूम हो कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किये जाने की मांग पहले से ही उठ रही है। इसके पहले योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार