Kanpur : नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच कानपुर के श्याम नगर से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। श्याम नगर निवासी परिवार के तीन सदस्य नेपाल यात्रा के दौरान लापता हो गए हैं। लापता लोगों में पंकज मिश्रा, उनकी पत्नी रागिनी मिश्रा और पूनम मिश्रा शामिल हैं। तीनों मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।
पढ़ें :- कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
परिजनों के मुताबिक, तीनों ने काठमांडू से अपनी यात्रा शुरू करनी थी। मंगलवार को परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जिस ग्रुप के साथ ये नेपाल गए थे, उसके 31 अन्य लोगों के भी लापता होने की बात सामने आई है। परिवार लगातार अमेरिकी दूतावास, भारतीय दूतावास और पीएमओ से मदद की गुहार लगा रहा है।
लापता परिजन की तलाश को लेकर परिवार के सदस्य कानपुर डीएम से भी मिले, जहां उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। अब परिवार की मांग है कि पीएम मोदी और CM योगी मामले में हस्तक्षेप करें और नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय कर तीनों की लोकेशन का पता लगाते हुए उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित कराई जाए।
Disclaimer
पढ़ें :- प्याज की तरह अब चीनी तो नहीं बनेगी सत्ता परिवर्तन की वजह
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।