Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. FIEO: फियो ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रखा 460 से 475 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य

FIEO: फियो ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रखा 460 से 475 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य

शक्तिवेल ने कहा कि बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या दुनिया के देश बड़े पैमाने पर टीकाकरण से कोविड-19 को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे या नहीं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) ने वित्त वर्ष 2022-23 में 460 से 475 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है। FIEO ने गुरुवार को कहा कि ये लक्ष्य कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और आपूर्ति की मौजूदा चुनौतियों को ध्यान में रख कर तय किया गया है।

पढ़ें :- Farmer Protest Delhi 2.0: एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच....क्या होगा परिणाम?

टीकाकरण से कोविड-19 को नियंत्रित करने पर निर्भर होगा लक्ष्य

FIEO के अध्यक्ष ए. शक्तिवेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान निर्यात 400 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या दुनिया के देश बड़े पैमाने पर टीकाकरण से कोविड-19 को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे या नहीं।

2022 में वैश्विक खपत में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद

शक्तिवेल ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट और आपूर्ति श्रृंखला में चुनौतियों को देखते हुए हम थोड़ा सतर्क रहना चाहते हैं। इसको देखते हुए अगले वित्त वर्ष के दौरान 460 से 475 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर महामारी नियंत्रित रही तो साल 2022 में वैश्विक खपत में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पढ़ें :- Amritpal Singh Arrested: अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे: अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें:

Stock Market: लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 559 अंक तक उछला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com