दिल्ली : एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। यमुना नदी लगातार उफान पर है और उसका जलस्तर खतरनाक सीमा को पार कर चुका है…नदी के रौद्र रूप ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है…. प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था……… इसके तहत बचाव और राहत टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। यमुना बाजार कॉलोनी जैसे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है…. सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों को भी बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया है और जरूरी सावधानियाँ बरती जा रही हैं…. प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें………
पढ़ें :- दिल्ली और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ का खतरा गहराया
बता दे आपको यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक सीमा पार कर गया, जिसके चलते यमुना बाजार कॉलोनी समेत कई ट्रांस-यमुना इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए.. पुराने रेलवे पुल पर मापा गया जलस्तर 205.75 मीटर था, जबकि कुछ रिपोर्टों ने जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ने की संभावना जताई…. निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल चुका है, जिससे कई परिवारों को घरों से बाहर निकल कर छतों या राहत शिविरों की ओर जाना पड़ा…प्रशासन ने हाई अलर्ट लगा दिया है—दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की, और कुछ मार्गों के बंद या अवरुद्ध होने की चेतावनी दी गई…..तो वही आपको बता दे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मौके का दौरा किया, राहत एवं निकासी कार्यों की समीक्षा की, और जनता को सरकार की पूर्ण तत्परता का भरोसा दिलाया… मिली जानकारी के मुताबिक बता दे हथिनीकुंड बैराज से अब तक के सबसे बड़े डिस्चार्ज—3.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने—की वजह से बाढ़ का जोखिम और बढ़ गया है, जिसके बाद मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है…कुल मिलाकर, दिल्ली में चल रहे बाढ़ की स्थिति गंभीर है, लेकिन राहत, बचाव, यातायात, और प्रशासनिक तैयारी में गति लाई गई है ताकि प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें और स्थिति नियंत्रित हो सके…..
जलस्तर का हालात
यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी ऊपर बह रहा है। पुराने रेलवे पुल पर यह 205.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया है…कुछ रिपोर्टें यह भी बताती हैं कि जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच सकता है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है
प्रभावित क्षेत्र और प्रतिक्रिया:
निचले इलाकों में, खासकर यमुना बाजार कॉलोनी में, बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है—गली-नुक्कड़ तक पानी पहुँच गया है..कई परिवारों को घरों से बाहर निकल कर सामान लेकर राहत शिविरों या ऊँचे स्थानों पर जाना पड़ा है
प्रशासन एवं राहत कार्य
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात दिशानिर्देश जारी करते हुए मार्गों के बंद या खराब हो सकने की जानकारी दी है…मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और निकासी कार्यों की समीक्षा की उनके साथ-साथ कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने जनता को तसल्ली दी कि स्थिति गंभीर है, लेकिन आपदा प्रबंधन में पूरी तत्परता रखी जा रही है
कारण और पूर्व चेतावनी
आपदा की गंभीरता का एक प्रमुख कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अत्यधिक मात्रा (3.22 लाख क्यूसेक) पानी छोड़ा जाना है—यह इस सीजन में अब तक का सबसे बड़ा डिस्चार्ज था। इस परिणामस्वरूप IMD ने दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
निष्कर्ष
फिलहाल दिल्ली के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी है… प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी जान-माल का नुकसान न हो… लेकिन यमुना का रुख अगर यूं ही बना रहा… तो मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं