Ram Mandir CEO : राम जन्मभूमि मंदिर के कुशल और व्यवस्थित संचालन के लिए एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO तैनात किया गया है। ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों को भी ट्रस्ट में शामिल करने की घोषणा की गई है। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही आमंत्रित सदस्य भी मौजूद थे।
पढ़ें :- हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा - प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों हैं?
ट्रस्ट की बैठक में 3नए सदस्यों को शामिल करने घोषणा की गई। नये शामिल होने वाले सदस्यों में मदन मोहन पांडे एवं निर्मला यादव दोनों अयोध्या के निवासी है तथा महेश दिल्ली के रहने वाले हैं। ट्रस्ट ने एयर मार्शल रिटायर्ड जितेन्द्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO नियुक्त किया है। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना में क़रीब 4 दशक तक विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के भाटपाररानी क्षेत्रे के भोपतपुरा गाँव के रहने वाले हैं।
उन्होंने छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें 3 हज़ार घंटे से ज़्यादा का उड़ान का अनुभव प्राप्त है। कमांडर इन चीफ़ के पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख जैसे ही महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने भारत के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राम मंदिर के नए CEO के तौर पर उनकी भूमिका आने वाले दिनों में काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाली है।
Disclaimer
पढ़ें :- PM मोदी ने कहा - रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक अहम स्तंभ, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।