हाल ही में डॉ मनमोहन सिंह ने 89वां जन्मदिन मनाया था
Updated Date
दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुधवार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
89 वर्षीय मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत और लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत के बाद उन्हें शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं।
खराब तबियत की जानकारी होने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मनमोहन सिंह का हाल जानने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मैं डॉ मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.
पढ़ें :- GIS 2023: PM मोदी कल 3 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर..
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021
हाल ही में डॉ मनमोहन सिंह ने 89वां जन्मदिन मनाया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी उनका हाल-चाल जानने एम्स जा सकती हैं। संप्रग सरकार में 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।