Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

मनमोहन सिंह का हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में इलाज चल रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुधवार अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार

जानकारी के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को बाजू और सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनको हल्का बुखार भी था। मनमोहन सिंह का हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में इलाज चल रहा है।

बतादें कि हाल ही में डॉ मनमोहन सिंह ने अपना 89वां जन्मदिन मनाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी उनका हाल-चाल जानने एम्स जा सकती हैं। संप्रग सरकार में 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com