Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: फ्लाई ओवर से गिरी सवारियों से भरी बस, चालक की मौत, कई लोग घायल

गाजियाबाद: फ्लाई ओवर से गिरी सवारियों से भरी बस, चालक की मौत, कई लोग घायल

सिहानी गेट थाना के पास भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से बुधवार रात को एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गाजियाबाद, 13 अक्टूबर। सिहानी गेट थाना के पास भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से बुधवार रात को एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य में जुट गए।

पढ़ें :- Ghaziabad: शख्‍स ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या करने की कोशिश, कैलिफोर्निया के मेटा ने बचाई जान

दरअसल बुधवार की देर रात एक डबल डेकर बस नोएडा की तरफ से गाजियाबाद आ रही थी, जिसमें एक निजी कंपनी के कर्मचारी सवार थे। बस जैसे ही भाटिया मोड़ पर लाल कुआं की तरफ से गाजियाबाद की ओर फ्लाईओवर पर चढ़ी, तभी बस चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरते ही वहां हाहाकार मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

चश्मदीदों ने बताया कि बस काफी तेज गति में थी, जिस कारण वो मोड़ पर अनियंत्रित होकर आकर गिर गई। बस के नीचे गिरने से वहां खड़े कुछ अन्य लोग भी उसके नीचे आ गए। फिलहाल मौके पर राहत कार्य चल रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि घायलों को कई अस्पतालों में ले जाया गया है।

bus fall from flyover

बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर से नीचे गिरी

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई लोग घायल हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- मेरा भाई एक योद्धा है और सत्य का कवच पहने हैं: प्रियंका गांधी

हिन्दुस्थान समाचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com