Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे सरकार- संयुक्त किसान मोर्चा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे सरकार- संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने मंत्री को अगर पद से नहीं हटाती है और आशीष को गिरफ्तार नहीं करती है तो किसान मोर्चा देश भर में 18 अक्टूबर को रेल रोको अभियान चलाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी सरकार से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जमानत, जानें कब होगी रिहाई ?

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा में सीधे तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनका बेटा आशीष जिम्मेदार है। ऐसे में अजय मिश्रा को अभी तक पद पर बने रहना और आशीष की अभी तक गिरफ्तारी ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने मंत्री को अगर पद से नहीं हटाती है और आशीष को गिरफ्तार नहीं करती है तो किसान मोर्चा देश भर में रेल रोको अभियान चलाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 11 अक्टूबर तक इन दोनों मांगों को सरकार नहीं मानेगी तो 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में ट्रेनों को रोका जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर किसान संगठन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने पत्रकारों संग की अभद्रता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com