Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर पोता नीला रंग, भाजपा में आक्रोश

पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर पोता नीला रंग, भाजपा में आक्रोश

पुलिस के द्वारा मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जिले के सारंगपुर नगर में चौराहे पर स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर असमाजिक तत्वों के द्वारा नीला रंग पोत कर शर्मनाक कृत्य किया गया। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस के द्वारा मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

पढ़ें :- ‘मोदी जी मेरी स्पीच से डर गए हैं....जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं...मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’- राहुल गांधी

सारंगपुर कस्बा में चौराहे पर स्थापित भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपध्याय की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों के द्वारा नीला रंग पोत दिया गया है। इस घटना से भाजपा में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मप्र. सार्वजनिक संपत्ति विरुपण अधिनियम 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com