Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हरियाणा के सीएम ने माता मनसा देवी के दरबार में लगाई हाजिरी

हरियाणा के सीएम ने माता मनसा देवी के दरबार में लगाई हाजिरी

आज सुबह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने माता मनसा देवी के दरबार में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 08 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को दूसरे नवरात्र के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की समृद्धि एवँ प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पढ़ें :- हरियाणा कैबिनेट विस्तार से शुरु हुआ घमासान, गृह मंत्रालय वापस लेने की मांग पर भड़के अनिल विज

मनसा देवी परिसर पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हवन में आहुति भी डाली। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यहां पूर्व में हुए विकास कार्यों तथा पटियाला वाली माता के मंदिर के नवीनीकरण के बारे में जानकारी दी।

पंचकूला के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की न केवल थर्मल स्कैनिंग आदि की जा रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संदेश में प्रदेश वासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा वासियों के सहयोग से कोरोना की दूसरी लहर भी खात्मे की तरफ है और दो करोड़ से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन त्योहारों के हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं और जहां तक हो सके, बाजारों में कम से कम भीड़ लगाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/

पढ़ें :- हरियाणा ने किया कमाल, नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक 2021 में अव्वल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com