Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस सत्संग कांड : राहुल गांधी से गले मिलकर रो पड़े पीड़ित परिजन, राहुल ने की ज्यादा मुआवजे की मांग

हाथरस सत्संग कांड : राहुल गांधी से गले मिलकर रो पड़े पीड़ित परिजन, राहुल ने की ज्यादा मुआवजे की मांग

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। हाथरस के सत्संग कांड में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और मासूम बच्चे थे। सत्संग कांड में जांच जारी है। आज सत्संग कांड के पीड़ितों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

सत्संग कांड के पीड़ितों से राहुल गांधी मिले। मृतकों के परिजनों और घायलों से राहुल की मुलाकात हुई। इस दौरान पीड़ितों के परिजन राहुल गांधी के गले मिलकर रो पड़े। हाथरस में प्रार्थना सभा में भी राहुल शामिल हुए। राहुल ने पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया।

इस मामले में राहुल गांधी की सरकार से अब सबसे बड़ी मांग ये है कि पीड़ित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए। वो भी जल्द से जल्द.इसी के साथ राहुल गांधी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम में कमी रखा है।

जरुरी बात ये है कि राहुल ने पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया है।

पढ़ें :- UP पुलिस के इतिहास में पहली बार...शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
Advertisement