2022 को लेकर सभी लोगों को कई उम्मीदें हैं। नए साल पर आप अपने सभी सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। लेकिन खराब सेहत आपकी लक्ष्य प्राप्ति में बाधा उत्पन्न कर सकती है। जानते हैं आने वाले समय में शनि-राहु और केतु किन 5 राशियों को परेशान करेंगे।
नई दिल्ली, विकास आर्य। जो लोग पिछले साल अपने ग्रहों की खराब दशा के कारण परेशान चल रहे थे उनको आने वाले नए साल से काफी उम्मीदें हैं। सेहत और ग्रह साथ दें तो आप मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं किन राशि के लोगों को इस साल सेहत की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
वर्ष 2022 में शनि का गोचर कन्या राशि के लोगों के छठे भाव में रहने वाला है। इसकी वजह से कन्या राशि वालों को सेहत संबंधी कई प्रकार की समस्या हो सकती है। शनि गोचर के कारण कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य में पूरे वर्ष उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही इस राशि के लोगों को लीवर, किडनी व पीठ की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
2022 में राहु, शनि और केतु के राशि परिवर्तन का असर वृषभ राशि के लोगों को होने वाला है। इस परिवर्तन की वजह से वृषभ राशि वालों को आने वाले समय में सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आने वाले समय में राहु वृषभ राशि की कुंडली के 12वें भाग में गोचर करेगा। जबकि केतु इनके छठे भाव में प्रवेश करेगा। छठे भाव में केतु का प्रवेश रोग होने के लक्षणों को दर्शाता है। इस समय वृषभ राशि के लोगों को विशेष रूप से किडनी और पेट की समस्या हो सकती है।