Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साली पर आया दिल, मांग भरकर बना लिया दूसरी पत्नी, पहली भी खुश, जानें पूरा मामला

साली पर आया दिल, मांग भरकर बना लिया दूसरी पत्नी, पहली भी खुश, जानें पूरा मामला

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज  यूपी के प्रयागराज जिले के बारा क्षेत्र के छीड़ी गांव में पत्नी के रहते युवक का साली पर दिल आ गया। बस फिर क्या था, शनिवार को पत्नी के सामने ही साली की मांग भर कर मंदिर मे शादी रचा ली।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

शादी के बाद तीनों राजी खुशी अपने परिवार के साथ घर चले गए। इस विवाह की पूरे इलाके में चर्चा है। बतादें कि बारा का रहने वाले राजकुमार मजदूरी करता है। उसकी शादी छीड़ी की रहने वाली सोनी के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ माता पिता ने की था।

शादी के बाद दोनों से एक बेटी भी है। वहीं राजकुमार शनिवार को अपनी साली प्रिया और पत्नी के अलावा अन्य रिश्तेदारों को लेकर बारा तहसील परिसर में स्थित मंदिर पहुंच गया। जहां राजकुमार ने पत्नी के सामने अपनी साली की मांग मे सिंदूर भरकर शादी कर लिया।

इस बावत पहली पत्नी ने कहा कि मुझे इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। हम संतुष्ट है। वहीं साली यानि दूसरी पत्नी प्रिया ने कहा कि हम बहनें है, हम लोगो को कोई दिक्क़त नहीं है। पति राजकुमार ने कहा मैं मजदूरी करता हूं और अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखूंगा।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Advertisement