Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. IAF chopper crash : नहीं रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, वायु सेना ने की उनके निधन की पुष्टि

IAF chopper crash : नहीं रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, वायु सेना ने की उनके निधन की पुष्टि

Group Captain Varun Singh : आपको बता दें कि 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुआ था उसमें ग्रुप कैप्टन भी शामिल थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 दिसंबर : 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh) का आज निधन हो गया। बता दें कि वह बैंगलोर स्थित सेना के बेस हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे। उनके निधन की पुष्टि भारतीय वायु सेना ने की है।

पढ़ें :- अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना से झड़प की घटना पर आया चीन का पहला बयान, जानें क्या कहा

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुआ था। जिसमें CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित कुल 13 जवान इस हादसे में शहीद हो गए थे। वहीं हेलिकॉप्टर हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज चल रहा था। पर आज खबर आई की कैप्टन वरुण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।

पढ़ें :- मुंबई के मलाड में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं - देखें वीडियो

 

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी 

कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर की पुष्टि भारतीय वायु सेना ने अपने एक ट्वीट के जरिये की। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ‘ग्रुप कैप्टन’ का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। उन्होंने आगे लिखा कि वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल पर नहीं म‍िली राहत, ये रहा आज का लेटेस्‍ट रेट, पढ़ें

CDS जनरल बिपिन रावत के साथ हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की तस्वीरें…

 

पीएम ने ट्वीट कर जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरुण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में निधन; पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 

आपको बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। कैप्टन वरुण सिंह के पिता भी भारतीय सेना में रह चुके हैं। वहीं कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर मिलते ही ना सिर्फ उनके पैतृक गाँव में बल्कि पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं।

 

देश में हुए वो विमान हादसे, जिनको देख और सुन कर पूरा देश रोया…

 

देखें वीडियो : 

पढ़ें :- Investigation Report : घने बादलों से बचाने की कोशिश में चट्टान से टकराया था CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com