पैतृक गांव में अपने परदादा सोबरन मांझी के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करते हुए आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
रांची– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन की बेटी राजश्री-जयश्री ने दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया है। संगठन का विस्तार करते हुए मंगलवार को रामगढ़ जिले के अनुमंडल कार्यालय के पास दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। जयश्री और राजश्री के स्वागत में रामगढ़ जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मौके पर दूसरे दलों के नेताओं ने भी डीएसएस का दामन थामा।
दुर्गा सोरेन सेना का उद्देश्य सामाजिक सेवा करना
कार्यालय के उद्घाटन के बाद जयश्री और राजश्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना का गठन करने का उद्देश्य सामाजिक हित में काम करना है। यह संगठन सामाजिक सेवा में अग्रसर हो कर काम करेगी। उन्होंने बताया कि इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं है। कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा सहित कई दलों के नेता डीएसएस में शामिल हुए।
कार्यालय का उद्घाटन के बाद पैतृक गांव के लिए रवाना हुई है जयश्री और राजश्री
गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन का पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में है। कार्यालय उद्घाटन करने के बाद जयश्री और राजश्री अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुई। पैतृक गांव में अपने परदादा सोबरन मांझी के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करते हुए आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
दिवंगत दुर्गा सोरेन की बेटी है राजश्री-जयश्री, मां सीता सोरेन भी है विधायक
झारखंड के राजनीतिक घराने की चर्चित हस्ती और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भतीजीयों ने 15 अक्टूबर को दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया है। दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन वर्तमान में जामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। डीएसएस के गठन के साथ ही राजश्री और जयश्री की राजनीति में एंट्री हुई है।