Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 6 दिसम्बर को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के आसपास बढ़ी सुरक्षा, बंद किये गए कई रास्ते

6 दिसम्बर को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के आसपास बढ़ी सुरक्षा, बंद किये गए कई रास्ते

वाहनों को भूतेश्वर होकर गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ से वृंदावन के लिए निकलना होगा। वृंदावन की तरफ से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से होकर आएंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

6 दिसंबर के लिए मथुरा में अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह के आस पास सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है उस तरफ जाने वाले वाहनों को प्रशासन के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया गया है।

पढ़ें :- रफ्तार की मारः पेड़ से टकराकर कार सवार चार की जान गई, एक गंभीर

एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार के अनुसार यलो जोन में सभी वाहन प्रतिबंधित होंगे। इन वाहनों को भूतेश्वर होकर गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ से वृंदावन के लिए निकलना होगा। वृंदावन की तरफ से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से होकर आएंगे।

आगे एसपी ट्रैफिक ने कहा कि रविवार से मंगलवार तक ट्रैफिक को इसी तरह चालाया जाएगा  श्री कृष्ण जन्म भूमि के बाहर भी बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया। पूरे मथुरा जनपद में 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती धार्मिक स्थलों के आसपास की गई है। यह सभी फोर्स शनिवार की सुबह से ही तैनात कर दी गई थी। रविवार को भी इस मामले के लिए कड़ी सख्ती बरती गई।  व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कई ज़रूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के निवासियों को बिना जांच के आगे जाने नहीं दिया गया। सभी निवासियों का आधार कार्ड देखकर ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में सुरक्षा को बांटा गया है। प्रशासन के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों सख्ती से निपटा जाएगा।

 

पढ़ें :- मथुराः इस मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं कर पाएंगे दर्शन, भक्त मंदिर की परंपरा का रखें ध्यान

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com