Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हिमाचल बना पूर्ण कोरोना टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य, बिलासपुर के एम्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित, कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

हिमाचल बना पूर्ण कोरोना टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य, बिलासपुर के एम्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित, कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

एक तरफ एम्स बिलासपुर की OPD की शुरूआत हुई। तो दूसरी तरह हिमाचल ने कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज को लेकर संपूर्णता के साथ अपना लक्ष्य हासिल किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य के सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। ये दावा हिमाचल सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के अर्हता हासिल 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है। हिमाचल की पूरी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने के मामले में भी हिमाचल पहला राज्य था जिसने ये उपलब्धि अगस्त महीने के आखिरी में ही हासिल कर ली थी।

पढ़ें :- हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, नेशनल हाईवे ब्लॉक,टल टनल के पास 3 फीट बर्फ, यैलो अलर्ट जारी

कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम

वहीं रविवार को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोविड-19 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवमयी पल- जयराम ठाकुर

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत गौरवमयी पल है। जहां एक तरफ एम्स बिलासपुर की OPD की शुरूआत हुई। वहीं दूसरी तरह हिमाचल ने कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज को लेकर संपूर्णता के साथ अपना लक्ष्य हासिल किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि AIIMS क्या होता है ये हमें दिल्ली जाकर पता चलता था। लेकिन आज ‘एम्स’ बिलासपुर की धरती पर खड़ा है। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

पढ़ें :- Himachal pradesh: चंबा और भरमौर को पठानकोट से जोड़ने वाले NH पर लैंडस्लाइड से टूटा लूणा पुल , बड़ी संख्या में लोग फंसे

सीएम जयराम ने कोरोना वॉरियर्स और जनता का आभार जताया

सीएम जयराम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल के लिए AIIMS की ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से छोटा राज्य हो सकता है, लेकिन ऐतिहासिक कार्य करने में हिमाचल सबसे आगे है। जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों और प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि हमारे हिमाचल ने कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज लगवाने में पहला स्थान हासिल किया और दूसरी डोज लगाने में भी देशभर में अव्वल रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है- नड्डा

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज का दिन 2 तरह से एतिहासिक है। पहला तो AIIMS बिलासपुर में OPD की शुरुआत हुई है। दूसरी कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज में जिस तरह से हिमाचल आगे बढ़ा है, उसके लिए टीकाकरण करने वाले वॉरियर्स को सम्मानित किया गया है। नड्डा ने कहा कि दिल्ली में एम्स 1960 में बना था, उसी दौरान PGI चंडीगढ़ बना। लेकिन उसके बाद हम सब PGI और एम्स के दरवाजे खटखटाते रहे। लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा कि AIIMS हिमाचल में भी होना चाहिए, किसी ने नहीं सोचा कि PGI का सेटेलाइट सेंटर हिमाचल में होना चाहिए। नड्डा ने कहा कि जून 2022 तक एम्स बिलासपुर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जनता को समर्पित हो जाएगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में 22 ऑल इंडिया इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बन रहे हैं। नड्डा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री और सरकार को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत तरक्की हुई है। कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, हृयूमन डेवलपमेंट की दृष्टि से हिमाचल एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत में कोरोना टीके की करीब 127 करोड़ डोज लग चुकी है। इसके साथ ही भारत आज दुनिया के करीब 50 देशों को कोरोना के टीके दे रहा है। भारत अब मदद लेने वाला देश नहीं रहा, बल्कि मदद देने वाला देश बन गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com