देशभर में कुल 75 मेलों का आयोजन किया जाना है। मेले की थीम आजादी के 75वर्ष पूरे होने को लेकर रखी गई है।
Updated Date
उत्तराखंड,29 अक्टूबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज प्रदेश में हुनर हाट मेले का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि इन दिनों देशभर में अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत देशभर में कुल 75 मेलों का आयोजन किया जाना है। मेले की थीम आजादी के 75वर्ष पूरे होने को लेकर रखी गई है।
इस मौके पर मेले का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के मेले में हुनर वाले लोगों को बेहतर मंच प्रदान करता है। उनके हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का यह एक बेहतरीन जरिया हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार भी लगातार इस तरह के हुनरबाजों की पहचान कर मदद देने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी में 30 वें मेले का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्वस के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनके जरिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतरीन काम करने वालों को पहचान मिल सके।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। बता दें कि विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हाट हो चुके हैं और यह 30 वीं हुनर हाट है। जिसका उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित हुनर हाट के उद्घाटन समारोह में CM श्री @pushkardhami जी, केंद्रीय मंत्री श्री @naqvimukhtar जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @ajaeybjp जी, प्रदेश महामंत्री श्री @sureshbhattbjp जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/wW0q7bmY0g
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 29, 2021
और पढ़ें – आज का राशिफल: 29 अक्टूबर 2021, शुक्रवार