Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनोखा मामला: पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, पुलिस बनी बराती

अनोखा मामला: पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, पुलिस बनी बराती

कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया। इस मामले में पति ने उदारता दिखाते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। इस शादी में महिला पुलिस भी हुई शामिल।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कानपुर, 30 अक्टूबर। जनपद में पति ने अपनी पत्नी की मोहब्बत के लिए अपने सात फेरे भुला दिए और खुद उसके प्रेमी से उसकी शादी करवा दी। इतना ही नहीं पति के सामने ही पत्नी ने प्रेमी से शादी के सात फेरे भी लिए। पति से अपनी मोहब्बत का ऐसा तोहफा मिलने पर पत्नी कह रही है कि मेरी शादी तो खुद पति ने कराई।

पढ़ें :- यूपीः कानपुर में दो वाहनों की टक्कर में चार की मौत

पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

बताते चलें कि, शादी में दुल्हा-दुल्हन के साथ फेरे लिए जाते देखा जाता है लेकिन कानपुर में एक ऐसी शादी देखने को मिली जहां एक पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराते हुए दाम्पत्य जीवन की शुभाकामनाएं दी। यह हकीकत जानकार आप भी हैरान रह जायेगें, लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि यह सच्चा मामला है।

मोहब्बत को मिला ऐसा तोहफा आज तक नहीं देखा। दरअसल, दुल्हन कोमल की शादी बर्रा के पंकज से हुई थी, जिससे वह उससे खुश नहीं थी। वह शादी से पहले पिंटू सिंह से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने खुद पत्नी की शादी प्रेमी से कराए जाने की पहल शुरू की। पुलिस व सखी केन्द्र की ओर से दोनों की शादी को लेकर औपचारिकता पूरी कराई गई। इस दौरान प्रेमी से शादी होने पर जहां प्रेमिका कोमल खुश दिखी तो वहीं पति पंकज ने भी दोनों को जीवन एक साथ बिताने की बधाई दी। सखी केंद्र में इस शादी को संपन्न कराते हुए महिला पुलिस ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- यूपीः कानपुर में कक्षा 10 के छात्र ने सहपाठी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से किया कत्ल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com