Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड : चार धाम यात्रियों के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी, 25 दिनों में आंकड़ा पहुंचा लाख के पार

उत्तराखंड : चार धाम यात्रियों के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी, 25 दिनों में आंकड़ा पहुंचा लाख के पार

दर्शन करने वालों की संख्या 30 हज़ार के करीब पहुँच गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून,13 अक्टूबर – देव नगरी उत्तराखंड में आज से 25 दिन पहले शुरू हुई ‘चार धाम यात्रा’ में तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढोतरी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि दर्शन करने आने वाले इन यात्रियों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादे तीर्थ यात्री केदार नाथ धाम पहुँचने वाले हैं। एक तरफ जहाँ बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 40 हज़ार से ज्यादे पहुँच गई है वहीं बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने वालों की संख्या 30 हज़ार के करीब पहुँच गई है।

पढ़ें :- फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अक्षय कुमार ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, किए केदारनाथ मंदिर के दर्शन

वहीं आपको बता दें कि केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों की बढती संख्या के बीच स्थानिय प्रशासन द्वारा कई तरह की अन्य व्यवस्थाएं करायी जा रही हैं। बहरहाल प्रशासन द्वारा यहाँ रात में रुकने के लिए फ़िलहाल 9000 यात्रियों की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। वहीं जिले के डीएम ने बढ़ती संख्या को देखते हुए पानी, स्वास्थ्य, बिजली, और संचार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं वाली चीजों को सुचारू रूप से जारी रखने और उसे रेगुलर मॉनिटर करने के भी निर्देश दिए हैं।

इनके आलावा रात्रि प्रवास और भोजन सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवाने के साथ साथ उन सभी मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर करने के निर्देश जारी किए गए हैं जिनकी आवश्यकता पैदल यात्रियों के लिए पड़ेगी।

दर्शनार्थियों के ताज़ा आंकड़े

‘केदारनाथ’ में अब तक ’42 हज़ार 910′ से ज़्यादा यात्री पहुंचे।

पढ़ें :- केदारनाथ धाम यात्रा के लिए 15 मई तक नहीं होगा पंजीकरण, जानें क्यों

‘बद्रीनाथ’ में 29 हज़ार 151 से ज़्यादा यात्री पहुंचे।

‘गंगोत्री’ में 13 हज़ार 204 से ज़्यादा यात्री पहुंचे।

‘यमुनोत्री’ में 10 हज़ार 264 से ज़्यादा यात्री पहुंचे।

फिलहाल आपको बता दें कि चार धाम में कुल 1,04,694 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिया है। गौरतलब है कि ‘9 अक्टूबर तक 23 हजार श्रद्धालु बाबा केदार नाथ के दर्शन के लिए पहुंच चुके थे। वहीं इसके बाद वीकेंड पर भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। करीब डेढ़ हफ्ते से ई पास और सीमित संख्या की पाबंदी हटने के बाद से ही चार धाम में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी है। इससे स्थानीय व्यवसायियों और तीर्थ पुरोहित समुदाय के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड की सरकार का एक साल का कार्यकाल हुआ पूरा.... गिनाई कई बड़ी उपलब्धियां
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com