Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND VS ENG: भारत की पहली पारी समाप्त, केएल और कुणाल ने खेली कातिलाना पारियां

IND VS ENG: भारत की पहली पारी समाप्त, केएल और कुणाल ने खेली कातिलाना पारियां

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वन डे मैच में भारत की पारी समाप्त हो गयी है। पुणे के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का स्कोर बनाया है। इस तरह इंग्लैंड को मैच ​जीतने के लिए 318 रन बनाने होंगे। आज के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर के भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वन डे मैच में भारत की पारी समाप्त हो गयी है। पुणे के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का स्कोर बनाया है। इस तरह इंग्लैंड को मैच ​जीतने के लिए 318 रन बनाने होंगे। आज के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर के भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

पढ़ें :- Women's Premier League टूर्नामेंट में मुंबई और यूपी में होगी भिड़त....पॉइंट्स टेबल में जगह बनाने की रेस

भारत की ओर से पारी की शुरुआत की रोहित शर्मा और शिखर धवन ने। दोनो ने सधी हुई शुरुआत भारतीय टीम को दिलाई। दोनो धीमी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 64 के कुल स्कोर तक ले गये। 64 के स्कोर पर भारत को पहला झटका रोहित के रुप में लगा। रोहित 28 रन बना करके बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हांथो विकेट के पीछे लपके गये।

इसके बाद क्रिज पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान विराट कोहली ने शिखर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनो ने शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को 169 के कुल स्कोर तक ले के गये। इस दौरान विराट 56 रन बनाकर वुड की गेंद पर मोइन अली को कैच थमा गये। स्कोर अभी 187 पर ही पहुंचा था की बल्लेबाजी के लिए क्रिज पर आये नये बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी आउट हो कर के पवेलियन लौट गये।

205 रनों के स्कोर तक भारत ने 5 विकेट गवां दिये। भारत को चौथा झटका शिखर धवन के रुप में लगा जिन्होंने 98 रनों की जोरदार पारी खेली। इस पारी के दौरान शिखर ने 11 चौकें और 2 छक्कें लगाये। हार्दिक भी मात्र एक रन बना कर आउट ​हो गये। इसके बाद भारत ने कोई विकेट नहीं गवांया। क्रिज पर खेल रहे केएल राहुल और अपना पर्दापण मैच खेल रहे कुणाल पंड्या ने जोरदार पारी खेली। राहुल 62 रन बना कर तो कुणाल 58 रन बना कर नाबाद रहे।

दोनो ने शतकीय साझेदारी की। दोनो ने अंतिम ओवरों में बड़े बड़े शॉट लगाये। जिससे भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली। इंग्लैंड की ओर से आलराउंडर बेन स्टोक्स ने 3 तथा तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दो विकेट चटकाये हैं। इंग्लैंड को जीतने के लिए 318 रनों का लक्ष्य मिला है। अगली पारी थोड़ी देर में ही शुरु होगी।

पढ़ें :- Women T20 World Cup 2023 :पाक के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी हरमन ब्रिगेड,जानें भारत का पूरा कार्यक्रम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com