दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट लिए हैं।
Updated Date
IND vs SA, Centurion Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रविवार से सेंचुरियन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया है। वह 122 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट लिए हैं।
मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। मैच का पहला सत्र भारत के नाम रहा है। पहले संत्र में दोनों ने 83 रन की साझेदारी की। दूसरे सत्र में मयंक अग्रवाल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने भारत के स्कोर को बिना नुकसान के 100 रन के पार पहुंचाया। भारत का पहला विकेट मंयक अग्रवाल के रूप में गिरा। लुंगी एनगिडी ने मयंक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अग्रवाल ने 123 गेंद में 60 रन बनाए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लुंगी एनगिडी की अंदर आती हुई गेंद पर पुजारा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद उनके पैर से लगकर हवा में उछल गई। शॉर्ट लेग में खड़े पीटरसन ने कैच पकड़कर उन्हें आउट किया।
Stumps on Day 1 of the 1st Test.
A brilliant ton from @klrahul11 as #TeamIndia end the first day on 272/3.
Scorecard – https://t.co/eoM8MqSQgO #SAvIND pic.twitter.com/WwXgVoZd9B
— BCCI (@BCCI) December 26, 2021
भारत को दो झटके लगने के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर आए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। इस बीच राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चायकाल तक भारत ने आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सत्र में भारत को 199 रन के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान कोहली 35 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
इसके बाद केएल राहुल ने टेस्ट में अपना सातवां शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।