Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप 2021 के लिये इटली रवाना हुई भारतीय टीम

जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप 2021 के लिये इटली रवाना हुई भारतीय टीम

जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप के लिये 14 सदस्यीय भारतीय टीम (महिला एवं पुरूष) आज रवाना हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। इटली के ओलबिया में 06 से 10 अक्टूबर तक खेली जाने वाली जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप के लिये 14 सदस्यीय भारतीय टीम (महिला एवं पुरूष) आज रवाना हो गई। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओपन ट्रायल में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई।

पढ़ें :- मुंबई और यूपी में आज होगी भिड़ंत....दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच....हरमन का क्या होगा प्लान !

जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

महिला टीम-
चनम रेबीना देवी (70 किग्रा), रितु वर्मा ( 48 किग्रा), सिमरन (52 किग्रा), लैशराम रोशनी देवी (78 किग्रा), इसरुप नारंग ( 78 किग्रा), उन्नती शर्मा (63 किग्रा), लिन्थोई छनाबम (57 किग्रा)।

पुरूष टीम-
जतीन (60 किग्रा), लैशराम जगदीश मैती (66 किग्रा), जगतार सिंह (90 किग्रा), मोहित सेहरावत (66 किग्रा), अरुण कुमार (73 किग्रा), दीपक देशवाल (100 किग्रा) और यश घंगास ( 100 किग्रा)।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- Women's Premier League टूर्नामेंट में मुंबई और यूपी में होगी भिड़त....पॉइंट्स टेबल में जगह बनाने की रेस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com