Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जापान के नए प्रधानमंत्री ने निचले सदन को किया भंग, चुनाव का रास्ता साफ

जापान के नए प्रधानमंत्री ने निचले सदन को किया भंग, चुनाव का रास्ता साफ

जापान के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को निचले सदन को भंग कर दिया। इससे चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

टोक्यो, 14 अक्टूबर। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार को संसद के निचले सदन को भंग करा दिया। सदन के अध्यक्ष टाडामोरी ओशिमा ने एक पूर्ण सत्र में दो सदनों में सबसे शक्तिशाली निचले सदन को भंग करने की घोषणा की। इससे आम चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। महज 10 दिन पहले फुमियो किशिदा को योशिहिदे सुगा की जगह प्रधानमंत्री बनाया गया था।

पढ़ें :- उत्तर कोरिया ने फिर दागी जापान के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल, दशशत में कई लोग, J-अलर्ट जारी

किशिदा ने कहा कि वह अपनी नीतियों के लिए जनादेश चाहते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं चुनाव का उपयोग लोगों को यह बताने के लिए करना चाहता हूं कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य क्या है।” पिछले 11 दिनों को दर्शाते हुए, किशिदा ने कहा: “मैं थका हुआ महसूस नहीं कर रहा हूं। मैं पूर्ण महसूस कर रहा हूं। किशिदा ने भरोसे और सहानुभूति की राजनीति करने का वादा किया है।

उल्लेखनीय है कि जापान के पूर्व विदेश मंत्री किशिदा ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव पिछले सप्ताह ही जीता था। उनका आगे भी प्रधानमंत्री चुना जाना तय था, क्योंकि संसद में उनकी पार्टी और उसके सहयोगी का दोनों सदनों में बहुमत है। किशिदा ने पार्टी के नेता पद के मुकाबले में लोकप्रिय टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया था। उन्होंने पहले चरण के चुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सना तकाइची और सेइको नोडा को पराजित किया था।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- Bullet Train : जापान ने धरती से चांद तक बुलेट ट्रेन चलाने की बनाई योजना, सुनने में थोड़ा अजीब लगा, देखें ये ख़बर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com