बिहार की सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड झारखंड में भी नए सिरे से पार्टी का विस्तार करने जा रही हैं। नई कमेटी के गठन को लेकर प्रमंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवर को बैठक बुलाई गई।
रांची- बिहार की सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड झारखंड में भी नए सिरे से पार्टी का विस्तार करने जा रही हैं। नई कमेटी के गठन को लेकर प्रमंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवर को बैठक बुलाई गई। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी रामसेवक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गुलाम महतो उपस्थित रहे।
झारखंड में भी संगठन को बनाया जाएगा मजबूत
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि राज्य में नए सिरे से संगठन को विस्तार किया जाएगा। इसलिए पुरानी कमेटी को भंग किया गया है। नई कमेटी के गठन को लेकर प्रमंडल वार सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है। बहुत जल्द झारखंड में जदयू की प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी बनाई जाएगी।
झारखंड में सियासी जमीन तलाशेंगे नीतीश कुमार
झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का दौरा होने जा रहा है।