Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड हाई कोर्ट ने बीएयू में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पर लगाई रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने बीएयू में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पर लगाई रोक

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति पर झारखंड कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है और विश्विद्यालय से चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 26 अक्टूबर। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉक्टर एसएन पाठक की अदालत में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर सह कनीय वैज्ञानिकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में हो रही नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। साथ ही विश्वविद्यालय से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

पढ़ें :- Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विश्वविद्यालय में इन पदों के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. संजीत कुमार और 13 अन्य लोगों की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जब तक पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं की जाती है, तब तक पूर्व से संविदा के आधार पर नियुक्त लोगों को दोबारा संविदा के जरिए नियुक्ति से नहीं हटाया जा सकता है।

उनकी ओर से कहा गया कि आज ही उक्त पदों पर यूनिवर्सिटी की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया की जा रही है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। इस पर अदालत ने प्रार्थी की दलील को मानते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अदालत ने इस मामले में विश्वविद्यालय से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
हिन्दुस्थान समाचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com