Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे झारखंड राजद के नेता

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे झारखंड राजद के नेता

राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव 2 सीटों पर होना है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची- राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव 2 सीटों पर होना है। इनमें कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा की सीट है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में प्रचार का कमान झारखंड प्रदेश राजद के सभी जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी संभालेंगे। संजय ने कहा कि सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए दोनों सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल को जिताने के लिए पार्टी के हर एक कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। पार्टी का एक-एक नेता और कार्यकर्ता दोनों ही विधानसभा में लालटेन लेकर घर-घर जाएंगे। लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांत को बताने का काम करेंगे और राजद को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगे।

पढ़ें :- Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर

24 अक्टूबर को पलामू के छतरपुर में होगा तेजस्वी यादव का आगमन

प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि 24 अक्टूबर को पलामू जिले के छतरपुर में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है।तेजस्वी यहां पर आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे।

सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील

संजय ने कहा कि राजद के संगठन को मजबूत करना है। इसलिए सदस्यता अभियान को और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सदस्यता लेने वाले लोगों की रसीद को प्रदेश कार्यालय में जमा करें।

पढ़ें :- Jharkhand News : हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से हाइवा बना आग का गोला, भीषण आग से चालक और खलासी ने बचाई जान

यूपी में किसानों की निर्मम हत्या,लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

संजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों की निर्मम हत्या हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा है कि वहां की खराब कानून व्यवस्था को देखते हुए अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए एवं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को वहां की सरकार कुचलने का काम कर रही है। साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर परेशान करने का भी काम कर रही है, जो सरासर अन्याय है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com