Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी ने अब बदला अपने पिता का नाम, जानें क्या है पूरा मामला ?

वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी ने अब बदला अपने पिता का नाम, जानें क्या है पूरा मामला ?

खुद का धर्म और नाम बदलने के बाद वासिम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी ने अब अपने पिता का भी नाम बदल दिया है. इसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हरिद्वार, 29 दिसंबर। मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिन्दू बने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ऊर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम बदल लिया था। अब उन्होंने अपने अब्बा का नाम भी बदल दिया है। जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी ने पिता का नाम अब राजेश्वर दयाल त्यागी रख लिया है।

पढ़ें :- Uttarakhand के उत्तरकाशी में महसूस किये गए भूंकप के झटके, भूकंप की तीव्रता 4.1

पुलिस को दिए तहरीर में रिजवी ने पिता का नाम राजेश्वर दयाल त्यागी लिखा

जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में अपने पिता का नाम राजेश्वर दयाल त्यागी लिखा है।मंगलवार को भूपतवाला के शाम्भवी धाम में हिन्दू धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने व मुकदमे दर्ज होने के बाद जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी पहली बार हरिद्वार पहुंचे।

जहां संतों की बैठक हुई और मौलानाओं व जिहादियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी ने अपने पिता का नाम राजेश्वर दयाल त्यागी लिखा। इसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।

 

पढ़ें :- राजभवन में कोरोना ने दी दस्तक, बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए संक्रमित मचा हड़कंप

यति नरसिंहानंद गिरि के पिता हैं राजेश्वर दयाल त्यागी

बताया जा रहा है कि जिस रामेश्वर दयाल त्यागी को उन्होंने अपना पिता बताया है वह दरअसल गाजियाबाद स्थित डासना काली मंदिर के परमाध्यक्ष यति नरसिंहानंद गिरि के पिता हैं। धर्म परिवर्तन के दौरान यति नरसिंहानंद गिरि ने वसीम रिजवी को अपना भाई बताया था। इस कारण से वसीम रिजवी ने अपने पिता का नाम रामेश्वर दयाल त्यागी रख लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com