अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का ऑपरेशन सफल रहा और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वॉशिंगटन, 25 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (joe biden) की बड़ी आंत का ऑपरेशन करके गांठ निकाल ली गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सही समय में इस बीमारी का इलाज नहीं किया जाता तो यह कैंसर का रूप ले सकती थी।
बाइडन के डॉक्टर डॉ. केविन सी ओकोनोर ने बताया कि उनके पेट से निकली गांठ यानी ट्यूबलर एडोनोमा (Tubular Adenoma) के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। यह वैसी ही गांठ थी जैसी बाइडन को वर्ष 2008 में भी हुई थी। फिलहाल ऑपरेशन करके इसे निकाल दिया गया है। बाइडन की आंतरिक रिपोर्ट में डॉ. ओकोनोर ने बताया कि राष्ट्रपति अब पूरी तरह से फिट हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार