उत्तराखंड में आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के हुए अपमान पर प्रशासन गंभीर से ले रहा है।
हल्द्वानी, 20 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा (रोड शो) में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कई लोगों ने प्रशासन से इस आशय की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा जांच में तिरंगे के अपमान पाए पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रोड शो में झाड़ू के साथ तिरंगा झंडा लिपटा हुआ मिलने पर लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी।
हिन्दुस्थान समाचार