आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 सितंबर को लक्सर में महापंचायत करने का ऐलान किया है।
हरिद्वार, 10 सितंबर । कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 सितंबर को लक्सर में महापंचायत करने का एलान किया है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लक्सर में किसानों ने बैठक की। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के महासचिव रवि कुमार ने दी।
रवि कुमार ने बताया कि राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा यूपी और उत्तराखंड में महापंचायत कर किसानों को भाजपा के खिलाफ लामबंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को लक्सर में बड़ी तादाद में प्रदेश के किसान जुटेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा लक्सर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
हिन्दुस्थान समाचार