16 साल की कच्ची उम्र में आशा को अपने से दोगुने उम्र के व्यक्ति से प्यार हो गया। आशा उनके प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि अपने प्रेमी के लिए वो अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के खिलाफ भी चली गयी।
Asha Bhosle Birthday Special : मशहूर गायिका आशा भोसले का आज 88वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आशा भोंसले की बड़ी बहन गायिका लता मंगेशकर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनके रिश्ते को बयां करती है, तस्वीर में लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों ही बहुत खुश और हंसते हुए दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर कर लता मंगेशकर ने लिखा- ‘नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है। मैं उसको बहुत -बहुत बधाई और आशीर्वाद देती हूँ। आशा एक कमाल की गायिका है। वर्सटाइल सिंगर है। वो दीर्घायु हो। ईश्वर उसको और उसके परिवार को हमेशा और सुखी रखे यहीं मेरी मनोकामना है।’
लता मंगेशकर और आशा भोसले की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों बहनें भारत की सर्वश्रेठ गायिका मानी जाती हैं। लता और आशा के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर थे, जो उस समय के जाने माने अभिनेता एवं गायक थे। पिता के गायन के यह गुण उनकी दोनों बेटियों में आए। जब दीनानाथ मंगेशकर का देहांत हुआ तब लता और आशा की उम्र काफी काम थी। पिता के मृत्यु के बाद 14 वर्षीय लता एवं 9 वर्षीय आशा भोसले अपने परिवार के साथ पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार की सहायता के लिए दोनों बहनों ने साथ मिलकर गाना व फिल्मों में अभिनय शुरू किया।लता मंगेशकर को फिल्म इंडस्ट्री ने जहां बहुत जल्द ही नाम और शोहरत मिल गयी उसके पलट आशा के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल रहा।
आशा जब 16 वर्ष की थी तभी उन्हें अपने से लगभग दोगुने आदमी से प्रेम हो गया। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर के निजी सचिव गणपत राव भोसले थे। आशा उनके प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपत राव से शादी कर ली जिसके बाद उनके पारिवारिक रिश्तों में गांठ पद गयी। खास कर आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर अपनी छोटी बहन से काफी नाराज हुईं और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। लता को लगता था कि गणपत आशा के लिए ठीक नहीं है। हालांकि समय के साथ बहनों के बिच का खटास दूर हो गया। आशा भोसले और गणपत राव के तीन बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसके बाद आशा भोसले अपना करियर बनाने में लग गईं। साल 1980 में आशा ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से शादी कर ली। दोनों की यह दूसरी थी, लेकिन यह साथ भी लम्बा न चल सका। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार