बैलोन डिओर पुरस्कार 7वीं बार भी लियोनेल मेसी के नाम रहा। इस पुरस्कार समारोह में मेसी ने कहा की मुझे रॉबर्ट लेवानडॉस्की से मुझे कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली।
Updated Date
पेरिस, 30 नवंबर। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की (Robert Lewandowski) को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार बैलोन डिओर (Ballon d’Or) पुरस्कार जीता है। मेसी ने इसके पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।
बैलोन डिओर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया,”यहाँ विजेता है! लियोनेल मेसी ने सातवीं बार बैलोन डिओर का पुरस्कार जीता।”
HERE IS THE WINNER!
SEVEN BALLON D’OR FOR LIONEL MESSI! #ballondor pic.twitter.com/U2SywJmruC
— Ballon d'Or #ballondor (@francefootball) November 29, 2021
पढ़ें :- रोनाल्डो के नाम एक और उपलब्धि, चैंपियंस लीग में की सर्वाधिक मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी
सातवीं बार पुरस्कार जीतने के बाद, अर्जेंटीना और पेरिस सेंट-जर्मेन के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने कहा कि बेयर्न म्यूनिख के फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवानडॉस्की वास्तव में प्रशंसा के पात्र थे। मेसी को सोमवार को पेरिस में एक समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि रॉबर्ट लेवानडॉस्की से उनको कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली।
बता दें कि फुटबॉल का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डिओर की ओर से दिए जाते हैं। ये पुरस्कार हर साल क्लब और राष्ट्रीय टीम से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1956 से हुई थी, जब ये पुरस्कार पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को दिया गया था। इसके बाद से यह पुरस्कार हर साल दिया जा रहा है।
और पढ़ें – News Bulletin : पढ़ें सुबह की 10 बड़ी खबरें, जिन पर होंगी हमारी ख़ास नज़र