Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एम वेंकैया नायडू ने एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई

एम वेंकैया नायडू ने एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई

: देश में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलनः पीएम मोदी ने कहा- विकास और विरासत के मंत्र के साथ बढ़ रहा भारत, सूबे में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं

यह जानकारी श्री नायडू ने ट्वीट कर  दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण करा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई। टीकाकरण के पात्र सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। देश के कुछ भागों में फैलते संक्रमण को देखते हुए, हर संभव सावधानी बरतें।

पढ़ें :- ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com