महाष्टमी के पर्व पर देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी।
Updated Date
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द,उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को महाष्टमी की शुभकामनाएं दीं हैं।
राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! देवी दुर्गा अन्याय के दमन का प्रतीक एवं नारी शक्ति का दैवी स्वरूप हैं। हम सभी ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जिसमें महिलाओं को और अधिक सम्मान मिले एवं राष्ट्र-निर्माण में उनकी बराबर की भागीदारी हो।”
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! देवी दुर्गा अन्याय के दमन का प्रतीक व नारी शक्ति का दैवी स्वरूप हैं। हम सभी ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जिसमें महिलाओं को और अधिक सम्मान मिले एवं राष्ट्र-निर्माण में उनकी बराबर की भागीदारी हो।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 13, 2021
उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर, मां दुर्गा से आप सभी देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। देवी मां नारी की सनातन दिव्यता का साक्षात वंदनीय अवतार हैं।अपने जीवन में उस दिव्यता का आदर करें, यही इस पर्व की सार्थकता है।”
दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर, मां दुर्गा से आप सभी देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।
देवी मां नारी की सनातन दिव्यता का साक्षात वंदनीय अवतार हैं।अपने जीवन में उस दिव्यता का आदर करें, यही इस पर्व की सार्थकता है। #DurgaAshtami pic.twitter.com/TH9Y3qxoQ9
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 13, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने माता महागौरी की एक स्तुति साझा करते हुए बुधवार को ट्वीट किया, “महाष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां महागौरी के पूजन का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी का जीवन रोशन हो।”
महाष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां महागौरी के पूजन का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी का जीवन रोशन हो। माता महागौरी की एक स्तुति… pic.twitter.com/TYaJoW1WOB
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2021
हिन्दुस्थान समाचार/