Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election : यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के लिए प्रचार कर सकती हैं ममता

UP Assembly Election : यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के लिए प्रचार कर सकती हैं ममता

खबर है कि आगामी यूपी चुनाव में भी ममता अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कोलकाता, 02 दिसंबर : बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर चुकीं ममता बनर्जी अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिये चुनौती पेश करने की योजना बना रही हैं। खबर है कि आगामी यूपी चुनाव में भी ममता अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आने का आमंत्रण दिया है। अखिलेश ने ममता से अपील की है कि वह उत्तर प्रदेश में आकर यहां के लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान का आह्वान करें। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि वह जितना हो सके उनकी मदद करेंगी और भाजपा के खिलाफ प्रचार में भूमिका भी निभाएंगी।

सूत्रों ने बताया है कि अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। उसके बाद जोर शोर से प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएंगे। दरअसल मुंबई दौरे पर ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद यादव से मुलाकात की है और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अब यूपीए जैसा कुछ नहीं रह गया है बल्कि क्षेत्रिय पार्टियों को एकजुट होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होना होगा। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से फोन पर बात कर उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता भी दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com