Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गोवा में तृणमूल को मजबूत करने ममता बनर्जी आज होंगी रवाना

गोवा में तृणमूल को मजबूत करने ममता बनर्जी आज होंगी रवाना

तीन दिन की यात्रा में भाजपा सरकार के खिलाफ बनाएंगी रणनीति

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब गोवा में तृणमूल संगठन को मजबूत करने लिए वहां भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं। इसी उद्देश्य से ममता बनर्जी आज गोवा के दौरे पर रवाना होंगी। गोवा में ममता बनर्जी तीन दिन तक टी पार्टी, धार्मिक स्थलों की यात्रा, पदयात्रा के अलावा स्थानीय मछुआरों, बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगी।

पढ़ें :- ED Arrests Saket Gokhale: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को किया गिरफ्तार

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि गोवा में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनाने के लिए ही ममता बनर्जी ने तीन दिन के लिए गोवा जा रही हैं। तृणमूल की ओर से जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे गोवा पहुंचेंगी। तृणमूल सुप्रीमो गोवा के प्रमुख लोगों के साथ एक चाय पार्टी में शामिल होंगी। इसमें गोवा के महत्वपूर्ण राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य प्रमुख लोगों को चाय पार्टी में आमंत्रित किया गया है। ममता बनर्जी का तीन दिवसीय यात्रा के दौरान गोवा के मछुआरों के साथ बातचीत करने की भी योजना है। तीसरे दिन वह गोवा के प्रमुख लोगों के साथ लंच करेंगी। लंच में लगभग 800 प्रमुख लोग शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो पहले ही तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। फलेरियो के तृणमूल में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली गोवा यात्रा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com