Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘आंदोलन के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे…’, CJP को लेकर बोलीं मायावती

‘आंदोलन के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे…’, CJP को लेकर बोलीं मायावती

By HO BUREAU 

Updated Date

'आंदोलन के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे...', CJP को लेकर बोलीं मायावती

Mayawati : CJP के जेन – जी आंदोलन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती का रविवार को बयान आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश में एक नहीं, बल्कि अनेक ऐसे उदाहरण हैं, जिससे लोगों को यह लग रहा है कि सीजेपी का जेन-जी और देश के युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर इनका यह आंदोलन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा हाईजैक कर लेने से युवाओं व छात्रों को जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान जो बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, वे अब स्वतंत्र कम व राजनीतिक ज़्यादा होकर गंभीर शंकाओं में घिर गए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि खास कर जेन-जी व जेन-अल्फा की जरूरी मांगों को लेकर बीएसपी को पूरी सहानुभूति व इसके प्रति चिंता भी हमेशा रही है। आगे उनके सहयोग के लिए बीएसपी की सभी स्टेट यूनिटों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने राज्य व क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं के शांतिपूर्ण तरीके से समाधान के लिए जरूर तत्पर रहें।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा - 'विपक्ष से सवाल, अपनी कमियां छिपा रहे...',

मायावती ने कहा कि बीएसपी के अनुशासन के अनुसार पार्टी के लोग धरना, प्रदर्शन व आंदोलन नहीं करें और अपनी तन, मन, धन की शक्ति एवं ऊर्जा को चुनाव के लिए सुरक्षित रखें, ताकि करोड़ों दलितों व अन्य उपेक्षितों के सच्चे मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने वाली ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की अपनी सरकार बनाकर जेन-जी और जेन-अल्फा सहित सर्वसमाज की सभी दुख-तकलीफों आदि का स्थायी समाधान निकाला जा सके, जैसा कि बीएसपी की यूपी में 4 बार रही सरकारों में करके भी दिखाया गया है।

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- Jammu - Kashmir : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी यासिर ढेर
Advertisement