Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के लिए आधी रात राहत अभियान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के लिए आधी रात राहत अभियान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद

By HO BUREAU 

Updated Date

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के लिए आधी रात राहत अभियान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद

UP News : सीएम योगी की बिना देरी के जीरो टॉलरेंस नीति और आपदा प्रबंधन की संवेदनशीलता चित्रकूट जनपद में धरातल पर दिखाई दे रही है। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद लोग परेशान हैं, वहीं योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से जुटा हुआ है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमें बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं और हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाई जा रही है।

पढ़ें :- मोहम्मद कासिम ने कहा - 'मराठी भाषा के खिलाफ नहीं...', गरीब ड्राइवरों की रोजी बचाने की मांग

हजारों को मिला भोजन और राशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद के कुल 16 बाढ़ प्रभावित गांवों (कर्वी के रामघाट सहित 9, मानिकपुर का 1 और राजापुर के 6 गांवों) के लगभग 10000 प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता सुनिश्चित की गई है। जिसके क्रम में भूख से कोई परेशान न हो इसके लिए पीड़ितों को अब तक 14568 पैकेट पका हुआ भोजन वितरित किया जा चुका है।

इसके अलावा जिले को प्राप्त 2000 राशन किटों में से कर्वी में 315, राजापुर में 262, और पहाड़ी में 135 राहत किटों के साथ 500 फूड पैकेट बांटे गए हैं।इसके साथ ही जनसहभागिता को जोड़ते हुए एनजीओ के माध्यम से भी 500 बाढ़ राहत किट वितरित कराए गए हैं। वहीं अब तक कुल 712 मुख्य राशन किट बांटे जा चुके हैं और आगामी 2 दिनों के भीतर 2000 और राशन किटों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।

आवास और मुआवजे पर ‘योगी मॉडल’, बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सीएम योगी के आदेश के बाद क्षति का सर्वेक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है। जहां आंशिक मकान क्षति के कुल 563 प्रकरणों में से 252 की ऑनलाइन फीडिंग तत्काल पूरी कर ली गई है। इनमें से 47 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 1,88,000 रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है। इसके अलावा योगी सरकार ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए घोषणा की है कि जिन नागरिकों के मकान बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर दिया जाएगा।

घट रहा मंदाकिनी का जलस्तर, प्रशासन की पैनी नजर

सीएम ऑफिस के द्वारा की जा रही निरंतर मॉनिटरिंग का यह असर है कि चित्रकूट के राहत कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। वहीं नदी के जलस्तर की बात की जाए तो मंदाकिनी नदी का जलस्तर जो मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे 131.05 मीटर था। वह वर्तमान में घटकर 130.200 मीटर पर आ गया है, वहीं जलस्तर घटने के बावजूद जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

पढ़ें :- Lucknow : परिवहन विभाग को जल्द मिलेगा अपना पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड, 237 वाहन रखने की क्षमता

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि राहत सामग्री वितरण, क्षति सर्वेक्षण और ऑनलाइन फीडिंग में किसी भी स्तर पर जरा सी भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना शासन व सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sandeep

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- CM योगी के निर्देश पर युद्धस्तर पर अभियान, NDRF - SDRF ने मुस्तैदी से किया रिकॉर्ड रेस्क्यू
Advertisement