Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिक रेप कांड मामला : पिता, दो चाचा व सपा जिलाध्यक्ष का भाई समेत चार गिरफ्तार

नाबालिक रेप कांड मामला : पिता, दो चाचा व सपा जिलाध्यक्ष का भाई समेत चार गिरफ्तार

- अन्य 24 आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

ललितपुर : ललितपुर में 17 साल की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पिता समेत 04 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा जिलाध्यक्ष सहित 28 लोगों पर रेप का मामला दर्ज कराया था।

पढ़ें :- Haryana: हिसार में 11 साल की छात्रा के साथ रेप, लड्डू देने के बहाने स्कूल के चपरासी ने किया दुष्कर्म

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया था। आज आरोपित पिता, दो चाचा सहित सपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि किशोरी रेप कांड मामले में आरोपित पिता ,दो चाचा व सपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि, 12 अक्टूबर को कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 साल की किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि जब वह कक्षा 06 में पढ़ती थी। उसी समय से उसका पिता उसके साथ रेप कर रहा था। यही नहीं उसे होटलों में दूसरों के साथ भी भेजने लगा। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव , बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिवार सहित उसके चाचा, ताऊ, चचेरे भाई सहित 28 लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब वह उसका विरोध करती थी तो पिता मम्मी को जान से मारने की धमकी देता था।

पढ़ें :- नोएडा: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल जेल की सजा - जानें क्या है पूरा मामला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com