21-वर्षीय हरनाज़ संधू मॉडल व अभिनेत्री हैं। इन्होने 2 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है जो संभवतः 2022 में रिलीज़ होंगी।
Updated Date
Miss Diva Miss Universe 2021 : ‘मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का मुकाबला खत्म हो चूका है। इसके फाइनल में पंजाब की हरनाज़ संधू (Harnaaz Sandhu) ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब जीत लिया है। खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज़ मिस यूनिवर्स 2021 में अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
21-वर्षीय हरनाज़ संधू मॉडल व अभिनेत्री हैं। इन्होने 2 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है जो संभवतः 2022 में रिलीज़ होंगी। हरनाज संधू ने इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम किया है। साल 2019 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया पंजाब का ताज भी पहनाया गया था। हरनाज़ ने मॉडलिंग के साथ साथ शिक्षा को भी महत्त्व दिया है। हरनाज़ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स कर रही हैं।