बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
Updated Date
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। बीजेपी ने आगामी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों और टीकाकरण अभियान की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
BJP National President Shri @JPNadda inaugurated the 'BJP National Office Bearers' meeting at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/Qad8L73CFF
— BJP (@BJP4India) October 18, 2021
बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में चुनावी राज्यों के पदाधिकारियों ने हर राज्य की तैयारियों की रिपोर्ट पेश की। राज्यों में चल रहे सांगठनिक कार्यों और कार्यक्रमों की स्थिती पर भी चर्चा की गई। बीजेपी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक पूरे दिन चली। बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पांडा ने कहा कि
कोरोना महामारी के काल में करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के जरिए से जरूरतमंदों को भोजन, मास्क वितरण और इसी तरह की बहुत मदद लोगों तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस दिशा में चल रहा है वो सबसे सामने स्पष्ट है। उन्होंने कोरोना महामारी को रोकने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों में हम 100 करोड़ टीकाकरण के माइलस्टोन तक पहुंच जाएंगे।
कोरोना महामारी के काल में करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन, मास्क वितरण और इसी तरह की बहुत मदद लोगों तक पहुंचाई।
– श्री @PandaJay pic.twitter.com/iF1UtmDm2E
— BJP (@BJP4India) October 18, 2021
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनीति में प्रासंगिक बने रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में वही खड़ा रहता है, जो प्रासंगिक बना रहता है। उन्होंने कहा कि हम जो परिवर्तन की थ्योरी और प्रेक्टिस करते हैं वो एक सतत प्रक्रिया है। बीजेपी अध्यक्ष की इस बात को हाल में हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में बदलाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।
वहीं नड्डा ने कोरोना महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में किए गए कार्यों से पार्टी महामारी के दौर में भी उभर कर सामने आई। उन्होंने कहा कि पार्टी क्वारंटाइन और लॉकडाउन में भी आगे बढ़कर के आई है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस बैठक को आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।