महाराष्ट्र के राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। तनपुरे विधानसभा सत्र में भी शामिल हुए थे, जिसकी वजह से करीब 52 लोग संक्रमित हो गए हैं।
Updated Date
मुंबई, 30 दिसंबर। महाराष्ट्र के राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज ही भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल व भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नेताओं ने इनके संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में हुए थे शामिल
प्राजक्त तनपुरे मुंबई में संपन्न हुए विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में शामिल हुए थे। इस अधिवेशन में शामिल होने वाले 52 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें आदिवासी विकास मंत्री केसी पाडवी, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, सागर मेघे, भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल हैं। इसी तरह राकांपा नेता व सांसद सुप्रिया सुले व उनके पति सदानंद सुले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का उपचार जारी है।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि मुंबई व पुणे में कोरोना का फिर से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अजीत पवार ने कहा कि वे बार-बार नागरिकों को मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग उनकी अपील को मजाक में उड़ा रहे हैं। यह किसी भी हालत में ठीक नहीं है। कोरोना के उपचार के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है लेकिन इसे कोरोना नियमावली का पालन कर टाला जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करें।
राज्यों के सेक्शन में झारखंड को जोड़ना है । पोस्ट के बीच में पुराने आर्टिकल आ रहे हैं। हेडलाइन और पैराग्राफ के बीच में — आ रहा है। फीचर फोटो में नई फोटो लगाने में पिछले दो दिनों से परेशानी आ रही है।