बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो सबसे पहले नन्हें नवाब तैमूर अली खान की क्यूटनेस जहन में आ जाती है। तैमूर अली खान का स्टर्डम किसी स्टार से कम नहीं है। अब करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की योग करते हुए एक तस्वीर साझा की।
Updated Date
मुंबई: बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो सबसे पहले नन्हें नवाब तैमूर अली खान की क्यूटनेस जहन में आ जाती है। तैमूर अली खान का स्टर्डम किसी स्टार से कम नहीं है। अब करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की योग करते हुए एक तस्वीर साझा की।
आपको बता दें, करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तैमूर एक योगा चटाई पर सीधे लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, शवासन का अभ्यास कर रहे हैं ।
View this post on Instagram
पढ़ें :- ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल का किया ऐलान, दमदार कहानी के साथ आएगी 'कांतारा 2'
एक्ट्रेस ने कैप्शन के रूप में लिखा, “योग के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग .. आपको कभी पता नहीं चलेगा। ” तैमूर की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस फोटो पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर का मानना है कि तैमूर जल्द ही बड़े हो गए हैं। बता दें कि करीना हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद काम पर लौटी हैं। इस जोड़े ने दिसंबर 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया।