Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. छत्तीसगढ़ : शिक्षक भर्ती से नाराज युवक नक्सली बनने की कर रहें बात, राजेश मूणत ने साधा विपक्ष पर निशाना

छत्तीसगढ़ : शिक्षक भर्ती से नाराज युवक नक्सली बनने की कर रहें बात, राजेश मूणत ने साधा विपक्ष पर निशाना

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल जी हुजुरी में लगे हुए है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार की देर शाम को बेरोजगार युवाओं द्वारा सोशल मीडिया में जारी एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा कि ,प्रदेश की सरकार युवाओं को लेकर कितनी चिंतित है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अब बेरोजगार युवा नक्सलवाद के रास्ते जाने का प्रण ले रहे हैं। इससे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता हैं। सत्ता में आने के नाम पर कांग्रेस ने न जाने कितने वादे किए होंगे ।वे वादे कांग्रेस के नेताओं को भी पता नहीं होगा लेकिन यह जनता है इसे सब पता है। उन्होंने कहा कि 25 सौ रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर इन 32 महीनों में भी प्रदेश की सरकार ने कुछ भी नहीं किया। प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके साथ ही कई कर्मचारी संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर धरनारत है। उनका जरा भी ध्यान प्रदेश सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

पढ़ें :- Kirron Kher: एक भी बंदा मुझे वोट ना डाले- किरण खेर.....’काम करवा दूंगी...बदले में क्या  दोगे’

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल जी हुजुरी में लगे हुए है। प्रदेश की जनता को ही वे भगवान भरोसे छोड़कर असम के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासी सैर के लिए निकल पड़े हैं। प्रदेश में जिस तरह के हालत बने हुए है उन सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी दिल्ली को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । उन्होंने कहा कि पीसीसी याने प्रदेश करेंसी कांग्रेस हो गया है जिसके माध्यम से करेंसी की आपूर्ति दूसरे राज्यों में किया जा रहा है। यहां पूरा प्रदेश कर्जे में है और मुख्यमंत्री बघेल करेंसी की आपूर्ति में लगे हुए है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि युवाओं के हितों को ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार को तत्काल चयनित डी.एड, बी.एड के अभ्यर्थियों को तत्काल नौकरी देना चाहिए। जिस तरह की बातें धरनारत युवा कह रहे हैं वह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। यदि प्रदेश में युवा उग्र होगा तो इसके लिए प्रदेश की पर्यटन कारी मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार होंगे।

पढ़ें :- Ram Janma Bhoomi: भगवान राम की मूर्ति के लिए नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाएं, राम सेवक पुरम में रखा गया शालिग्राम पत्थर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com