Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. News Bulletin : सुबह की 10 बड़ी ख़बरें, जिन पर होंगी ख़ास नज़र

News Bulletin : सुबह की 10 बड़ी ख़बरें, जिन पर होंगी ख़ास नज़र

Morning Bulletin : Top 10 Hindi news

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली, 17 दिसंबर 2021

 

1. आज पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय महापौर के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि सम्मेलन में कई राज्यों के मेयर हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का विषय – “नया शहरी भारत” है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं शहरी विकास के क्षेत्र में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है, जो 17 से 19 दिसंबर तक चलेगी।

 

2. आज होगी यूपी सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा।

आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। बजट और लेखानुदान पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी जाएगी। वहीं अगले साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 17वीं विधानसभा का ये लास्ट सत्र है। उधर गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार ने 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

 

3. आज होगा सैन्य सम्मान के साथ शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार।

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था। गुरुवार को सेना के विमान से शहीद वरुण सिंह का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचा। जहां पर शहीद वरुण सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार आज सैन्य सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर सुबह 11 बजे होगा।

 

4. कांग्रेस की श्रद्धांजलि वॉल पर शहीदों के साथ राहुल की तस्वीर से हुआ घमासान।

गुरुवार को कांग्रेस की उत्तराखंड में रैली थी। तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले शहीदों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो पर विवाद हो गया है। बीजेपी ने पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने इसके बाद कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने शहीदों का अपमान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सेना का अनादर करना कांग्रेस के DNA में है। कांग्रेस ने CDS बिपिन रावत जी को “सड़क का गुंडा” कहा था।

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

5. जिन्ना लाखों हिन्दुओं का था हत्यारा, वो कभी नहीं बन सकता भारत का आदर्श- CM योगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में मोहम्मद अली जिन्ना को लाखों हिन्दुओं का हत्यारा करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्ना भारत का आदर्श कभी नहीं बन सकता। वहीं सदन में जिन्ना का नाम लेकर मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्ना का नाम सरदार पटेल के साथ लेना देश का बड़ा अपमान है। बतादें कि पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक संबोधन में महात्मा गांधी और सरदार पटेल के साथ जिन्ना के नाम लिया था। तभी से सीएम योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पर हमलावर हैं।

 

6. निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की दूसरे दिन हड़ताल।

सरकार की ओर से बैंकों का निजीकरण किए जाने के विरोध में गुरुवार को बैंक कर्मचारी दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन ने किया है। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

7. लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में बदलाव, कैबिनेट से मिली मंजूरी।

लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अभी तक लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जिसे बढ़ाकर 21 साल किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस पर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही प्रस्ताव का बिल संसद में पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ये बिल शीतकालीन सत्र में ही पेश किया जा सकता है।

 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

8. भारत में ओमिक्रॉन के कुल 87 मामले।

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक पूरे देश में ओमिक्रॉन के 87 केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को तेलंगाना में Omicron के 4 और कर्नाटक में 5 नए केस सामने आए हैं। वहीं तेलंगाना में ओमिक्रॉन के कुल 6 और कर्नाटक में 8 मामले सामने आ चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

 

9. देश को साल 2025 तक TB मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी- उप राष्ट्रपति।

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को विज्ञान भवन में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में टीबी उन्मूलन पर आयोजित संसदीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वेंकैया नायडू ने कहा कि देश को TB मुक्त बनाने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी राज्यों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाना चाहिए, ताकि TB के मरीजों का जल्द पता लगाकर उनका सही समय पर इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में 18 लाख से ज्यादा TB के मरीज हैं। सभी हितधारकों की मदद से देश को साल 2025 तक TB मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करना है।

 

10. DRDO ने SFDR तकनीक की मदद से मिसाइल उड़ान का सफल परीक्षण किया।

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ठोस ईंधन वाली रैमजेट (SFDR) मिसाइल प्रणोदन प्रणाली का ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से गुरुवार को चौथा सफल उड़ान परीक्षण किया। ये प्रौद्योगिकी विश्व में सिर्फ गिने-चुने देशों के पास ही मौजूद है। इस सफल प्रदर्शन से DRDO को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करनी वाली मिसाइलें विकसित करने में मदद मिलेगी। परीक्षण में ग्राउंड बूस्टर मोटर समेत सभी सब सिस्टम उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।

आज का अखबार –

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

 

और पढ़ें:

मोहम्मद अली जिन्ना लाखों हिन्दुओं का था हत्यारा, वो कभी नहीं बन सकता भारत का आदर्श- CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com