Morning News : Top 10 Hindi News.
Updated Date
किसान आंदोलन के समापन की भूमिका लगभग तय हो गई है। आज दोपहर दो बजे संयुक्त किसान मोर्चा ने अहम बैठक रखी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुधवार सुबह 9.30 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगे।
यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई पार्टी महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो (घोषणा-पत्र) लेकर आ रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है। पहली बार कांग्रेस महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो लेकर आ रही है। प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का लोकार्पण करने वाराणसी आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम के बाद काशी के घर-घर में बाबा का प्रसाद पहुंचेगा। करीब 7 लाख घरों में 7 लाख लड्डू बांटने की तैयारी है। बाबा का प्रसाद लड्डू शुद्ध देशी घी से तैयार किया जा रहा है।
बिहार में पंचायत चुनाव अब धीरे-धीरे अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है। पंचायत चुनाव के दसवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 34 जिलों के 817 पंचायतों में चुनाव है। सुबह 6 बजे ही मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए 7257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 509 नक्सल प्रभावित हैं।
जम्मू -कश्मीर के शोपियां में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ शोपियां के चेक चोलन इलाके में चल रही है। इस संबंध में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
टेस्ट क्रिकेट की सबसे पुरानी जंग एशेज सीरीज आज से यानी बुधवार से शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली यह सीरीज 42 दिन चलेगी।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपने Moon मिशन के लिए 10 ट्रेनी एस्ट्रोनॉट को चुना है। बता दें कि इस मिशन में भारतीय मूल के अनिल मेनन भी शामिल हैं। 45 साल के अनिल NASA की क्लास 2021 का हिस्सा बनेंगे। अनिल अमेरिकी एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और स्पेसएक्स में फ्लाइट सर्जन भी रहे।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में आज सुबह 11 बजे दोनों की हल्दी सेरेमनी शुरू होगी। उसके बाद अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। रात में डिनर के बाद आफ्टर पार्टी शुरू होगी। आज भी कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने आ सकते हैं। इनमें शाहरुख खान, करण जौहर, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अक्षय कुमार के नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है। बता दें कि 8 दिसंबर को जैकलीन से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी।
देखें आज के अखबार में क्या है ख़ास –